ब्रेकिंग न्यूज़

सोरों: जर्जर मकान की छत गिरने से हुई,वृद्धा की मौत

कासगंज/सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदी पुर खलीलपुर में रात्रि में एक जर्जर मकान की छत गिरने से 67 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई घटना रात्रि लगभग 3:00 बजे की है गांव निवासी सूरजवती पति पत्नी नेकराम अपने घर में सोई हुई थी की लगातार हो रही बूंदाबांदी में बारिश की वजह से रात्रि 3:00 बजे करीब मकान की छत गिर पड़ी छत गिरने से महिला दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े और महिला को बाहर निकाला सूचना पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार त्यागी ने सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के समय महिला का पुत्र जसवंत अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन करने गया था जिसमें बड़ी जनहानि बच गई मक्का के पुत्र को घटना की सूचना दे दी गई है वह वापस घर लौट रहा है महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है

Related Articles

Back to top button