ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

कासगंज/पटियाली दरियावगंज मार्ग ग्राम बीनपुर मोड़ के निकट सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार मंगलवार की रात ग्राम बीनपुर मोड़ के निकट ट्रक का टायर पंचर हो गया था। ट्रक चालक टायर बदलने का कार्य कर रहा था इसी दौरान अंधेरा होने के कारण ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पटियाली थाना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर अमरेश सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कराई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की शिनाख्त 48 वर्षीय नबाब पुत्र मूसा खां निवासी 154 खान सुरजापुर थाना रूपवास भरतपुर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों के आने के बाद थाना पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button