ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने निकाय चुनाव में जाहिदा सुल्तान के लिए मांगे वोट

निकाय चुनाव में सपा जीत का परचम लहराएगी

कासगंज/ सहावर में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे सपा उम्मीदवार व सपा समर्थित को निकाय चुनाव में जिताने की अपील की। कस्बा सहावर में सपा समर्थित पूर्व चेयरमैन जाहिदा सुल्तान के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव जीतकर परचम लहराने जा रही है 2024 में भाजपा की विदाई तय है जिसकी शुरुआत निकाय चुनाव से शुरु हो गई है निकाय चुनाव में भाजपा का जन आक्रोश दिखाई दे रहा है डबल इंजन की सरकार को अब तीसरे इंजन की तलाश है आखिर ऐसी क्यों नौबत आ गई है डबल इंजन में सरकार फेल है या तो केंद्र का इंजन फेल है या फिर प्रदेश की सरकार का इंजन फेल है इसलिए जिसके लिए तीसरे इंजन की तलाश भाजपा कर रही है। पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने कस्बे में विकास की आंधी लाने वाली जाहिदा सुल्तान को एक बार फिर नगर पंचायत चेयरमैन चुनकर भारी बहुमत से जिताने की अपील की। अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष विक्रम यादव,मुईर अहमद खान,पूर्व प्रत्याशी अमापुर विधान सभा सत्तन शाक्य, श्रीमती रेशमा देवी शाक्य, लक्ष्मण सिंह यादव,वसीम प्रधान, उमरू खान पूर्व प्रधान,अभय यादव,प्रांजल यादव,डॉ वाहिद अली,डॉ प्रेम सिंह शाक्य,मुफीद अहमद,अख्तर पठान,शहवाज हुसैन,जाहिद कुरैशी,मुजीव अल्वी, शादाव सिद्दीकी आदि रहे

Deepak

Related Articles

Back to top button