कासगंज: अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते चार गिरफ्तार

कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देश पर जनपद भर में अवैध शस्त्र एवं शस्त्र फैक्ट्री के विरुद्ध के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में थाना पटियाली पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर भरगैन से सिरसा गांव को जाने वाली सडक पर बूढी गंगा पुल से कुछ दूरी पर पतेलों व झाडियों में छिपकर शस्त्र बना रहे सुदेश पुत्र रघुराज निवासी मानिक पुर थाना सोरों, रणजीत पुत्र जयनंदन, रोहित पुत्र जयनंदन व राहुल पुत्र जयनंदन निवासीगण सिरसा थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है तथा गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे व मौके से 05 अवैध तमंचा मय 4 जिंदा व 1 खोखा कारतूस, 9 बनी हुई नाल व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गए हैं। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों को संबधित धाराओं में जेल भेजने की कार्यवाही की।
Subscribe to my channel


