ब्रेकिंग न्यूज़

तेज रफ्तार इको कार ने बैलगाड़ी में मारी पीछे से टक्कर तीन घायल

कासगंज/सोरों कोतवाली क्षेत्र के बरेली मथुरा मार्ग पर बहादुर नगर गांव पर तेज रफ्तार इको कार के चालक ने तरबूज भरकर सोरों आ रही बैलगाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए गांव मल्ला नगर निवासी ठाकुरदास पुत्र सरनाम सिंह उम्र 25 वर्ष प्रातः 5:30 बजे लगभग अपनी डनलप में गांव के ही राकेश पुत्र रामपाल के तरबूज लेकर मंडी बेचने आ रहा था जैसे ही वह ग्राम बहादुर नगर पर पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार इको कार यूपी 87 यू 56 76 के चालक ने गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी दुर्घटना में हर प्रसाद पुत्र जमुना प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी मोहल्ला मोरी थाना सहावर राकेश पुत्र रामपाल उम्र 25 वर्ष निवासी गांव मल्ला नगर व ठाकुर दास पुत्र सरनाम सिंह निवासी गांव मल्ला नगर घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु शाम तक स्वास्थ्य केंद्र सोरों भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हरप्रसाद और राकेश को उच्च चिकित्सा हेतु अस्पताल रेफर कर दिया गया

Related Articles

Back to top button