ब्रेकिंग न्यूज़

गजब जीत हार की बाजी लगाते चार गिरफ्तार

कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देश पर जनपद भर में जुुआ सटटे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अभियान में थाना सोरों पुलिस द्वारा कस्बा सोरों मेला ग्राउंड में सुलभ शौचालय के सामने दीवाल के किनारे हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे दीपक भारद्वाज पुत्र मुन्नालाल, सोनू पुत्र सनत कुमार तिवारी निवासीगण मोहल्ला टेड़ानीम थाना सोरों, राजा वशिष्ठ पुत्र रजनीकांत निवासी ग्राम होडल पुर थाना सोरों व ओमपाल पुत्र कमलेश निवासी मोहल्ला बाहर दल्लान थाना सोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। मौके से कुल 5500 रूपये व कब्जे से 1130 रुपए समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने पकडे गए। अभियुक्तो को संबधित धाराओं में जेल भेजने की कार्यवाही की है।

Related Articles

Back to top button