ब्रेकिंग न्यूज़

महाराणा प्रताप के जीवन से मिलती है मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा

कासगंज/न्यौली सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विद्यालय डायरेक्टर मंनोज चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस व शौर्य के पुरोधा हैं उनके जीवन से हम सभी को अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा लेनी चाहिए। गोष्ठी का संचालन विकास शर्मा ने किया। गोष्ठी को आरती चौहान, विकास मौर्य, विशाल सोलंकी, राजीव बरबारिया , ममता कश्यप आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से ओमप्रकाश बघेल, गरिमा मौर्य, गोपाल तोमर, आदर्श शर्मा, प्राची मौर्य, कृति चौहान, शेजल चौहान, विशाल सोलंकी सहित अनेक छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button