ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को मिला जाटव समाज का समर्थन

जाटव समाज ने भी दिया एकजुटता का संदेश

कासगंज/अमांपुर। नगर पंचायत चुनाव से पहले ब्राह्मण समाज, क्षत्रीय समाज, लोधी समाज, जाटव समाज, वाल्मीकि समाज, स्वर्णकार समाज, अग्रवाल समाज, वैश्य समाज ने भी एकजुटता का संदेश दिया है। समाज के सभी लोग एक प्लेटफार्म पर आ गए है। सभी का व्यापक जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है। कस्बा के अम्बेडकर नगर में मानपाल सिंह जाटव दरोगाजी की अध्यक्षता में जाटव समाज की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अमांपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को अपना समर्थन करेगी। यह समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता ने जाटव समाज के गणमान्य लोगो॔ का फूलमाला पहनाकर और फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि नगर की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। नगर के सभी 10 वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मिल रही है। इस दौरान जनता का हमें भरपूर प्रेम मिल रहा है। चुनाव प्रचार में सभी लोग सहयोग कर रहे है। जाटव समाज के भाजपा को समर्थन देने से उन्हें मजबूती मिली है। आगमी 11 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मास्टर रमेश चंद्र जाटव ने बताया कि उनके समाज के द्वारा भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को अपना समर्थन दिया गया है। और सुलोचना गुप्ता को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे। जाटव समाज उनकी एतिहासिक जीत का हिस्सेदार बनने जा रहा है। बैठक का संचालन एडवोकेट रोहित विधार्थी ने किया।

Deepak

Related Articles

Back to top button