ब्रेकिंग न्यूज़

लोधी समाज हुआ एकजुट, भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को दिया अपना समर्थन

सुलोचन गुप्ता के समर्थन में लोधी समाज भी आया साथ

कासगंज/अमांपुर। नगर पंचायत अमांपुर से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता का चुनाव प्रचार हर रोज मजबूत होता जा रहा है। नगर पंचायत चुनाव से पहले लोधी समाज ने भी एकजुट होकर उन्हें अपना समर्थन दिया है। समाज के सभी लोग एक प्लेटफार्म पर आ गए है। सभी का व्यापक जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है। कस्बा के एसएन पब्लिक स्कूल एटा रोड पर बांके बिहारी गेस्ट हाउस पर डाॅ केतसिंह वर्मा की अध्यक्षता में लोधी समाज को एकजुट करने के लिए लोधी महासभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कहा गया कि भाजपा में ही लोधी समाज का सम्मान है। सभी ने एकजुट होकर नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को अपना समर्थन देने व चुनाव जिताने का निर्णय लिया है। भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ऑपरेटर ने कहा कि सुलोचना गुप्ता लगातार लोधी समाज के साथ खड़ी रहती है। इस अवसर पर सुलोचना गुप्ता को लोधी समाज समाज ने आपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस बार उनकी जीत निश्चित है। यह समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मजबूत करने वाला माना जा रहा। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता का फूलमाला पहनाकर और फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जो विश्वास लोधी समाज के लोगों द्वारा जताया गया है। उस पर वह खरा उतरेंगी और वह हर समय 24 घंटे उनकी सेवा में लगे रहेंगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा, भाजपा नेता प्रदीप वर्मा, डाॅ भगवान सिंह राजपूत, पीसी वर्मा, भाजपा नेता बृजेश वर्मा, प्रधान सुभाष वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, नरेन्द्र राजपूत, नरेश राजपूत, हरीश लोधी, प्यारे वर्मा, मंत्र सिंह वर्मा, पंकज राजपूत, देवेन्द्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, तिर्मल सिंह, दीपक वर्मा सहित आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button