ब्रेकिंग न्यूज़

पुण्यतिथि पर याद किए पूर्व विधायक सियाराम

जनसंघ के पूर्व दिवंगत विधायक सियाराम जाटव की पुण्यतिथि मनाई

कासगंज/अमांपुर। के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में जनसंघ के दिवंगत विधायक सियाराम जाटव की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने कहा कि वह जुझारू और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। गरीबों, मजलूमों एवं दलितों के हित के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। वह पूर्व में सोरों विधानसभा से जनसंघ से लगातार दो बार विधायक रह चुके है। मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी ने कहा कि दिवंगत विधायक सियाराम जाटव पूरे जिला के जन जन के नेता थे। वे क्षेत्र के विकास के लिए लड़ते थे। उन्होंने जनसंघ के दीपक की रोशनी को बढ़ाया था। इस मौके पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, अजय कुमार, तामेस्वर अग्रवाल, दरवेश फौजी, रिंकू अग्रवाल, अमर सिंह, कुमरलाल, श्रीराम सोलंकी, रामपाल सिंह, आकाश गुप्ता, ओमपाल, शिवम कुमार सहित आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button