भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल महेरे की जीत पर जश्न मनाया

कासगंज/सोरों। तीर्थंनगरी के नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल महेरे की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा प्रत्याशी महेरे की जीत की घोषणा होते ही जगह जगह उनके समर्थकों द्वारा जमकर आतिशबाजी चलाई गई। कस्बे में पहुंचने पर जगह जगह कार्यकर्ताओं ने उनका मुंह मीठा कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल महेरे ने अपनी जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर किशोर दुबे, राधाकृष्ण दीक्षित, डॉ. एनपी सिंह हल्दिया, डॉ. भुवनेश माहेश्वरी, स्वतंत्र अग्रवाल, डॉ. सांत्वना पाराशर, संजय दुबे, डॉ. एनडी मौर्य, अखिलेश तिवारी, सुनील तिवारी, हेमेन्द्र शास्त्री, अश्वनी शर्मा, आदित्य दुबे, सनी अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रामकृष्ण, शरद पांडेय, हेमन्त पण्डित, श्रीकांत तिवारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, अनिल तिवारी, डॉ. रविकांत गुप्ता, ब्रिजेश उपाध्यय, सम्पूर्णानंद भारद्वाज, दिवाकर सोनी, रामगोविंद महेरे, मनोज भारद्वाज, सतीश चैधरी, शिव वैन्देल, सविता गुप्ता, सीमा शाक्य, अमित मिश्रा, अभिषेक वशिष्ठ, धर्मेन्द्र वाष्र्णेय, अंशुल भारद्वाज, राहुल शर्मा, गोविंद महेरे, विकास निर्भय, शिवम भारद्वाज, अतुल गुप्ता, पप्पू गुप्ता, मनोज मिश्रा, यशोधर रावत, आशुतोष त्रिवेदी, गिरीश वाष्र्णेय, विवेक वशिष्ठ, कन्हैयालाल बघेल, राजेन्द्र प्रसाद पाथरे, आरडी अमल, आदि रहे।
Subscribe to my channel


