ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने दो जगहों से कच्ची शराब बरामद

कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देश पर आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद भर में अवैध शराब एवं शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना कासगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त बरकत अली पुत्र स्वर्गीय मंशी खां निवासी नदरई थाना व जनपद कासगंज को नदरई तिराहा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व एक किग्रा यूरिया बरामद की है। वहीं पुलिस ने पकडे गये आरोपी को संबधित धाराओं में जेल भेजने की कार्यवाही की है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना सोरों पुलिस द्वारा सकरा से सियपुर को आने वाली दोनों नहरों के बीच बहद ग्राम सियपुर में दबिश देकर मौके से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने की भट्टी बरामद की है। वहीं पुलिस को आता देख शराब बना रहे तीन आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। सोरों पुलिस द्वारा बरामदगी व भागे हुए अभियुक्त की पहचान राजेश पुत्र राजाराम निवासी ग्राम सियपुर थाना सोरों के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button