ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर:रेलवे हॉस्पिटल मे मरीजों की समस्या को लेकर परिजन परेशान

छत्तीसगढ़/रायपुर – डिविजनल हॉस्पिटल रायपुर मे कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं आश्रित परिजन जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं उनके इलाज में कोताही बरती जा रही है जैसे आम समस्या छोटी मोटी बीमारी आम बात है किंतु कर्मचारी एवं उनके परिजन जिनका स्वास्थ्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित है उन मरीजों को बड़े हॉस्पिटल की जरूरत पड़ती है ऐसे हालात में डिविजनल हॉस्पिटल रायपुर के द्वारा अन्य किसी बड़े अस्पतालों में भेजा जाता है जहां रेलवे का अनुबंध है किंतु बात यहां खत्म नहीं होती अन्य अस्पतालों में भेजने के लिए मरीज के परिजन मरीज को लेकर रेलवे अस्पतालों के कई चक्कर लगाता है अस्पतालों की जटिल प्रक्रिया से परेशान मरीज के परिजन दम तोड़ने लगता है कई दफा देखा गया है की इस प्रक्रिया में रेलवे अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा यह बोलकर टाल दिया जाता है कि हमारे द्वारा बिलासपुर सी एम डी ऑफिस अप्रूवल के लिए भेज दिया गया है और बात टाल दी जाती है जब तक मरीज दम तोड़ने लगता है ऐसी जटिल प्रक्रिया को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे श्रमिक यूनियन रायपुर के मंडल संयोजक राजेश डोगरे एवं वैगन रिपेयरिंग शॉप के ब्रांच सेक्रेटरी आर •के• निंबेकर रेल प्रशासन से मांग करती है कि ऐसी गंभीर समस्या को सुगम एवं सरल बनाया जाए ताकि गंभीर समस्या से पीड़ित मरीज एवं उनके परिजन को इन सब परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Deepak

Related Articles

Back to top button