ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर चेयरमैन चांद अली का किया स्वागत

नवनिर्वाचित चेयरमैन का हुआ स्वागत

कासगंज/अमांपुर। सोमवार को नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान ने अपने समर्थकों के साथ नगर में भ्रमण किया। उनका जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ। अमांपुर नगर पंचायत में निर्दलीय चुनाव लड़े निवर्तमान चेयरमैन चांद अली खान के सिर पर फिर से चेयरमैन का ताज बंध गया है। भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को 1089 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। इस दौरान कस्बा के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को जीत की शुभकामनाएं देते हुए फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस मौके नवनिर्वाचित चेयरमैन चांद अली खान ने सभी को जीत का श्रेय देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी ने काफी सहयोग किया है।

Related Articles

Back to top button