ब्रेकिंग न्यूज़

आयुष गुप्ता ने जवाहर नवोदय विद्यालय टाॅप कर जनपद का नाम किया रोशन

आयुष गुप्ता ने कासगंज का नाम किया रोशन

कासगंज/अमांपुर। सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सफल छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। परीक्षा में पास होने वाले मेधावियों को शुभकामनाएं दी है। अमांपुर के चीतरा पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र आयुष गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता ने सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 97, 4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाॅप कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्र की सफलता पर विद्यालय परिवार व परिजन खासे खुश है। मेधावी छात्र आयुष गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता निवासी डाकघर वाली गली गांधी रोड गंजडुंडवारा ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते है। आयुष गुप्ता के पिता मनोज गुप्ता जनरल स्टोर की दुकान करते है। मां रेखा गुप्ता ग्रहणी है। कहा कि एक ही सपना देखा है। आईएएस अधिकारी बनने का उसको पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर पढ़ाई करूंगा। मेहनत रंग लाती है। उसके लिए सही दिशा होनी चाहिए। बेटे की सफलता के बाद परिवार में खुशियों का माहौल है। परिवार के परिचित व रिश्तेदार बेटे की सफलता पर बधाई दे रहे है। 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। इससे वह व उसका पूरा परिवार बेहद खुश हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय टॉप करने की सूचना पर घर पर बधाई देने वालों का ताता लग गया। आयुष गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व जवाहर नवोदय विद्यालय चीतरा के अध्यापकों को दिया है। आयुष गुप्ता स्नातक करने के बाद आईएएस अधिकारी बनना चाहते है। जिसके लिए वह अभी से तैयारी में जुट गए है। इस मौके पर विधायक हरिओम वर्मा, दिनेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, दीपू गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, सुबोध गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नीरज गुप्ता, आकाश गुप्ता, गीता गुप्ता, ममता गुप्ता, दीपक गुप्ता, गगन गुप्ता, योगेश गुप्ता, रीना, पूजा, रितु, शनिदेव आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Deepak

Related Articles

Back to top button