ब्रेकिंग न्यूज़

पटियाली पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध चलाया अभियान

धार्मिक स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र

कासगंज/पटियाली विभिन्न परीक्षाओं को ध्यान रखते हुए प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पटियाली पुलिस ने अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाए। उपनिरीक्षक चंद्रेश गौतम ने पुलिस टीम के साथ पटियाली कस्बा के सभी मंदिर और मस्जिद से लाउड स्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाकर, स्थलों के जिम्मेदार लोगों को अग्रिम आदेश तक दोबारा से ध्वनि यंत्र न लगाने की हिदायत भी दी है।

Related Articles

Back to top button