पहली बोर्ड बैठक में विकास के प्रस्ताव पारित कराने की मांग की

कासगंज/सोरों संत तुलसीदास नगर विकास समिति ने नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे को पांच विकास की मांगों का पत्र सौंपकर इन्हें पहली बोर्ड बैठक में शामिल करने की मांग की, मांग पत्र सौंपते हुए समिति अध्यक्ष डा. प्रभाकर पाराशरी ने कहा कि मथुरा वृंदावन नैमिषारण्य विंध्यांचल की भांति सोरों शूकर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु स्वीकृत विकास परिषद के गठन की घोषणा की मांग सरकार से की जावे, तुलसी स्मारक का जीर्णोद्वार किया जाए तथा तुलसी शोध संस्थान का पुनर्गठन करते हुए शासन से विशेष अनुदान की मांग की जावे, पंचकोसी परिक्रमा को शीघ्र पूर्ण किया जाए, गंगा जी हर की पौड़ी सोरोंजी में सतत जल प्रवाह के लिए बूढ़ी गंगा के अवरुद्ध मार्ग को साकरा गंगा जल की धारा से जोड़ने हेतु शासन से प्रयास किया जाए, जनपद का नाम बदलकर महाकवि संत तुलसीदास नगर किए जाने की मांग शासन से की जाए, आईने अकबरी के अनुसार 500 वर्ष पूर्व अकबर के शासन काल में सोरों को जनपद होने का गौरव प्राप्त था।
Subscribe to my channel


