राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

कासगंज:श्री गंगा जी महारानी इंटर कॉलेज सिढ़पुरा जनपद कासगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर 15 मई से 21 मई तक आदर्श ग्राम पंचायत मॉडल भुजपुरा में चला, समापन दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कप्तान सिंह यादव कार्यक्रम अधिकारी जनता इण्टर कॉलेज परसोंन रहे जिन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना पर विस्तार से स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया,ग्राम प्रधान भुजपुरा श्री गिरीश चंद्र जी स्वयं सेवकों का हर संभव सहयोग तथा उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्री हरीसिंह जी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र सौरभ वर्मा वरिष्ठ स्वयंसेवक जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज एटा को आमंत्रित किया गया जिन्होंने स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेवकाओं को समाज का नेतृत्व करने के लिए कहा, कार्यक्रम के अंत में सौरभ वर्मा तथा प्रधानाचार्य श्रीपाल सिंह शाक्य को ग्राम प्रधान भुजपुरा द्वारा माला व सोल पहनाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रधानाचार्य श्रीपाल सिंह शाक्य तथा कार्यक्रम अधिकारी सचिंद्र उपाध्याय जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम के मुख्य विषय जल संरक्षण, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि रहे तथा एक भव्य रैली भी आयोजित की गई। इस अवसर पर शिक्षक रमेश शाक्य, बबिता मैडम, मंजू मैडम, सामाजिक कार्यकर्ता सोनपाल सिंह, यशभानू शाक्य, कपिल आदि रहे।।
Subscribe to my channel


