ब्रेकिंग न्यूज़
चेयरमैन चांद अली का चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत
नवनिर्वाचित चेयरमैन को चांदी के मुकुट से किया सम्मानित

कासगंज/अमांपुर। बुधवार को नवनिर्वाचित अमांपुर नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान के स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित चेयरमैन चांद अली खान शपथ ग्रहण से पहले गली-मोहल्लों में जाकर जनता की समस्यायें सुन रहे है। चेयरमैन की कुर्सी पर दूसरी बार काबिज चांद अली खान ने अपने समर्थकों के साथ नगर में भ्रमण किया। उनका जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। चेयरमैन चांद अली ने कहा कि वह हमेशा जनता के साथ खड़े दिखाई देगें। नगर में विकास करायेंगे। वह हमेशा जनता के हित में ही कार्य करेंगे। इस मौके पर नवनिर्वाचित चेयरमैन चांद अली खान ने सभी को जीत का श्रेय देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी ने काफी सहयोग किया है।
Subscribe to my channel


