ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस के डर से नही, सुरक्षा के लिए लगाएं हेलमेट, सीओ राजू निषाद

हेलमेट पहन बाइक चलाएं, रहेंगे सुरक्षित, राजू निशाद

कासगंज/अमांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार कस्बा में सीओ सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने युवाओं को हेलमेट पहनने को जागरूक किया। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हे जागरूक किया गया। साथ ही हेलमेट लगाने की चेतावनी दी। चेकिंग अभियान में पुलिस ने बिना हेलमेट व बाइक पर 3 सवारी बिठाकर चलने वालों की चेकिंग की गई। सीओ सहावर राजू निषाद ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। पुलिस के डर के कारण हेलमेट न लगाए। बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। हेलमेट पहनेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। हेलमेट न पहनने पर जान भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि पहली बार सभी को चेतावानी देकर छोड़ दिया गया है। लेकिन अगली बार तुरंत ही चालान किया जाएगा।

Deepak

Related Articles

Back to top button