मोदी ने विश्व में बजाया भारत का डंका-विधायक हरिओम वर्मा
अमांपुर में भाजपाइयों ने मोदी सरकार के कार्यों के प्रचार की रूपरेखा तैयार की

कासगंज/अमांपुर। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर नगर भाजपा मंडल की बैठक बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकताओं से केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर चर्चा की। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने 30 मई से 30 जून तक संपंन होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार के कल्याणकारी कार्यों की जानकारी देंगे। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर जिले में 30 मई से 30 जून नौ अभियान चलाए जाएंगे। इनमें लोकसभा स्तर पर जनसभा, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, इंटरनेट मीडिया वालंटियर सम्मेलन, विकास तीर्थ सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, योग दिवस, 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस समेत अन्य शामिल हैं। बैठक में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विधायक हरिओम वर्मा, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, दिनकर राव चतुर्वेदी, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप, अभय मिश्रा, धीरज गुप्ता सर्राफ, महामंत्री मुन्नालाल जाटव, भगवान सिंह शाक्य, राकेश शास्त्री,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, चित्रर सिंह, महिपाल फौजी, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, पुण्य प्रताप, गौरीशंकर साहू, सुमित दुबे, एदल सिंह, महिपाल फौजी, खेत पाल, विवेक कुमार, भीमसेन कश्यप, तिर्मल सिंह, संजय वर्मा आदि रहे।
Subscribe to my channel


