ब्रेकिंग न्यूज़

गंगा दशहरा पर्व पर ठंडा शर्बत और हलुआ वितरण किया

अमांपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा का पर्व

कासगंज/अमांपुर। ग्रामीण क्षेत्र में दशहरा का पर्व धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया। लोगों ने पूर्व को लेकर बाजार में पहुंचकर खरबूज, तरबूज, घड़ा, हाथ के पंखे, पतंग की खूब खरीदारी की। सुबह से ही घरों में दान पुण्य के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर परिवार के लिए सुख-शांति की प्रार्थना की। बच्चों की दीर्घायु के लिए सूर्यदेव को अ‌र्घ्य अर्पित किए। प्रसाद का वितरण किया गया है। मां गंगा के प्राकट्य दिवस के मौके पर मंगलवार को मां गंगा की आराधना की गई। जगह-जगह मीठे शर्बत और हलुआ का वितरण किया। कस्बा के गुड़मंडी, बारहद्वारी, एटा रोड, तिराहे पर स्टाल लगाकर लोगों और राहगीरों को ठंडा शर्बत, हलुआ, पूड़ी-सब्जी का वितरण किया गया। जिसमें सैंकड़ों श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुलोचना गुप्ता, नाथूराम गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, उमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, भूरे गुप्ता, बंसत गुप्ता, बबलू अग्रवाल, शशिकांत गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, सौरभ गुप्ता, विवेक गुप्ता, दीपक गुप्ता, मोनू गुप्ता, पवन गुप्ता, आदि रहे।

Related Articles

Back to top button