
छत्तीसगढ़/भिलाई। भिलाई के केम्प 1 में शिव संतोषी मंदिर के द्वारा नेहरू चौक तक दीप जलाकर दीपावली मनाई गई।
साथ ही कारसेवकों का सम्मान किया गया।अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में कई कारसेवकों ने यातनाएं सही, संग्रह किया था गोली खाई, जेल गए।
आज भी कई कारसेवक समाज ने सक्रिय भूमिका में ही उनका सम्मान किया गया। युवा व महिलाओं ने भी बढ़कर दीप जलाया व खुशियां मनाएं। पूजन के उपरांत प्रसाद खिचड़ी, लड्डू वितरण कराया गया। रामलीला कि मंडली द्वारा भव्य प्रस्तुती दी गई जिसमें राम जी, सीता जी, लक्षमण जी, हनुमान जी सभी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कारसेवक व भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, महामंत्री व मीसाबंदी कारसेवक योगेंद्र सिंह, व कौशलेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान शॉल श्रीफल भेंटकर किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पं.अवध पाण्डे,सौरभ जयसवाल संजय जायसवाल, सुनील केसरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि साव, भाजयुमो कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक साव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, राजकुमार जायफल,संजू चौधरी, अभिषेक साव, संजय सिंह, राजेश सेन, धर्मेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता,आदि रहे।
Subscribe to my channel


