ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में 7 स्थानो पर LED प्रोजेक्टर के माध्यम से नवीन मतदाता से देश के प्रधानमंत्री सीधे संवाद करेंगे

दीपक कुमार। विषेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा का विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं और कॉलेज का दौरा कर नवमतदाताओं से भेंट किए और 25 जनवरी की होने वाले नवमतदाता सम्मेलन जिसमे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन जिसमे मोदीजी विशेषकर नवमतदाताओ से संवाद करेंगे । जिसके लिए नवमतदाताओं को आमंत्रित भी किया गया। विदित हो की देश के पांच हजार स्थानों में LED प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदेश में 176 स्थानों सहित भिलाई के 7 स्थानों में यह सम्मेलन होना निश्चित हुआ है। रूंगटा कॉलेज, अंबेडकर भवन बैकुंठ धाम, कल्याण कॉलेज, नवीन कॉलेज हॉल श्री राम चौक खुर्सीपार,
मंगल भवन, जामुल सांस्कृतिक भवन, कुम्हारी
मां शीतला मंदिर, टंकी मरोदा रिसाली इन 7 स्थानों पर नवमतदाता सादर आमंत्रित है उक्त जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।

Deepak

Related Articles

Back to top button