सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 75 वा गणतंत्र दिवस
दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

कासगंज/न्यौली। 75 वें गणतन्त्र दिवस को सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में धूमधाम से मनाया गया।
प्रातः विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी फतेह सिंह सैनी एवम विद्यालय प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने किया।
बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ समाजसेवी देवेन्द्र बघेल व डॉ योगेन्द्र बघेल ने भारत माता व शहीदों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। बाद में स्कूली छात्र छात्राओं ने अनेक देशभक्ति कार्यक्रम व स्वच्छता कब्बाली प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम के अन्त में पुलिस लाइन परेड के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित रहे छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से अनुज चौहान, जबर सिंह बघेल, संजय बघेल, चांद मियां, हिम्मत सिंह, वीरेश लोनिया चौहान, विद्याराम मौर्य, प्रेमवीर साहू, ओमप्रकाश बघेल सहित अन्य लोग व छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने किया।
Subscribe to my channel


