ब्रेकिंग न्यूज़

नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा पर्यावरण मित्र बालूराम वर्मा का सम्मान

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। पर्यावरण मित्र मंडल के संरक्षक बालू राम वर्मा को नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शहीद पार्क सेक्टर 5 में आयोजित कार्यक्रम में उनके द्वारा विगत 40 सालों से अधिक समय से पर्यावरण के क्षेत्र पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु भिलाई रत्न से सम्मानित किया गया इस अवसर पर वर्मा जी ने नगर पालिका निगम भिलाई को बहुत-बहुत साधुवाद धन्यवाद व्यक्त किया और उपस्थित जन समुदाय को आमंत्रित किया कि अपने रशियन परिसर में स्थित नर्सरी से फलदार एवं छायादार पौधा निशुल्क फोन नंबर 9301014365 पर कॉल करके आने का अनुरोध किया ताकि हमारे भिलाई सुंदर व स्वच्छ रहे एवं हरियाली से आच्छादित हो

Related Articles

Back to top button