ब्रेकिंग न्यूज़

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने आयोजित किया हनुमान चालीसा का पाठ

कासगंज/अमांपुर । कस्बा के तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के तत्वावधान में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बजरंगबली की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। विधार्थी परिषद के विधार्थियों के द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर ललित सोलंकी, प्रशांत आर्य, आकाश गुप्ता सर्राफ, आदित्य साहू, योगेन्द्र साहू, विक्रम ठाकुर, राघवेन्द्र, दीपक आदि  रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button