ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सर्द रात में हार्ट अटैक से सफाई कर्मी की मौत

कासगंज/अमांपुर। अमांपुर में गलनभरी सर्दी के कारण संविदा सफाई कर्मी की हार्ट अटैक से मंगलवार की रात मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कर्मी की अचानक मौत की खबर मिलने से नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कस्बा के राजेन्द्र नगर निवासी ब्रजपाल पुत्र निवासी लाल उम्र 45 वर्ष अमांपुर नगर पंचायत में संविदा पर सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। मंगलवार को वह रोज की तरह काम पर आया था। रात को खाना खाकर सोने के लिए चले गए। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने ड्यूटी पर जाने के लिए उठाया। कई बार उठाने पर भी जब वह नहीं उठा। तो उसको डाक्टर को दिखाया। जहां डाक्टर ने परीक्षण किया। इसके बाद उनको मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने परिजनों को बताया कि सर्दी के कारण हार्ट अटैक पड़ने से ब्रजपाल की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button