ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: छतीसगढ़ लोक कला बसंतोत्सव आज होगें सांस्कृतिक कार्यक्रम

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

भिलाई। छत्तीसगढ के सांस्कृतिक विरासत को दिखाने का एक छोटा सा प्रयास हमसभी लोक कलाकारों द्वारा किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ लोक कला बसंतोत्सव 2024का नाम दिया गया है । आप सभी कला प्रेमी सांस्कृतिक विविधताओं का समग्र गायन औरमन्नयन 14 फरवरी 2024 को कला मंदिर परिसर में संध्या 5:00 बजे से देर रात तक रखा गया हैजिसमें जस गायन सम्राट दिलीप पडंगी, लोक गाविका पदमश्री उषा वारले, श्रीआर.एस. बारले, प्रख्यात रंगकर्मी रजनी रजक, छत्तीसगढ़ सनसनी आरू साहू, कुलपति खैरागढ़ममता चंद्राकर निर्देशित गीत, कुमारी भूमि नंदगांव नृत्य नाटिका लहर गंगा धनेली प्रस्तुति, लोकरंगमंच द्वारा सुवा, कर्मा, ददरिया, भोजली, गम्मत नाचा, राउत नाचा एवं छत्तीसगढ महतारी वंदनागीत की मंचीय प्रस्तुति होगी । जिसमे मुख्य अतिथि सांसद विजय वघेल, दिलीप षडंगी, राजीवपांड़े। CGM, संदीप माथुर CGM द्वारा दीप प्रज्वलित कर शाम 6:00 बजे शुरू किया जाएगा ।तत्पश्चात कार्यक्रम 9:00 बजे तक प्रस्तुति किया जाएगा । इसके पश्चात द्वितीय सत्र में म्यूजिकलLIVE कंसट K.K.F. क्लब क्षेत्रीय प्रतिभाओं के साथ मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय , मुख्यमंत्री,ललित चंद्राकर, ममता चंद्राकर एवं गजेंद्र यादव द्वारा तृतीय सत्र का शुभारंभ होगा जिसमें छत्तीसगढीगीतों की प्रस्तुति एवं फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देर रात तक जारी रहेगी।
उक्त जानकारी कार्यक्रम के अध्यक्ष दुर्गा सिंह सेंगर एवं संयोजक रजनी रजक द्वारा संयुक्त रूप से दी गई है। कार्यक्रम में संयोजक जसविंदर सिंह, संयोजक आर. एस. बारले, रजनी रजक,उषा बारले रणजीत सिंह, कबीर साहू, जीवन वर्मा, स्वार्निश नाराजें एवं संयोजक राखी राय, सचिवअनुपमा गोस्वामी, संयोजक रायपुर फिल्म निर्माता निर्देशक मोहन सुंदरानी आदि विशेष रूप से उपस्थितरहेंगे।

Related Articles

Back to top button