ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: पिछले लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहराएंगे वैशाली नगर के कार्यकर्ता- विजय बघेल

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई वैशाली नगर विधानसभा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कोहका रोड लक्ष्मी मार्केट सुपेला में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद विजय बघेल के मुख्य अतिथि में किया गया। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत की बदौलत छत्तीसगढ़ के पूरे 90 विधानसभा में सबसे अधिक 65 हजार से ज्यादा वोट की लीड भाजपा को दिलाया था। यकीन है कि इस चुनाव में भी यहां के कार्यकर्ता इतिहास दोहराने में सफल रहेंगे। विधायक रिकेश सेन ने इस बार यहां से भाजपा को एक लाख से ज्यादा की लीड दिलाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, छग प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भरोसा जताया और दुर्ग लोकसभा चुनाव से प्रत्याशी के रूप में उतारा है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में पूरे छत्तीसगढ़ के नब्बे विधानसभा में सर्वाधिक मतों से जीत वैशाली नगर विधानसभा सीट की रही है। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन तात्कालीन विधायक स्व विद्यारतन भसीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऐसा जोर लगाया कि वैशाली नगर से ही पैसठ हजार मतों से जीत मिली थी। लोकसभा क्षेत्र के लिहाज से भाजपा के लिए पिछला चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण था। विधानसभा चुनाव में यह कांग्रेस का गढ़ बन गया था। लेकिन लोकसभा चुनाव में तीन लाख बियानवे हजार मतों से जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ में इतिहास रच दिया गया। इस बार दुर्ग लोकसभा के सभी जगहों से आवाज उठने लगी है कि अब के बार छह लाख मतों से जीत दर्ज होगी। उन्होंने कहा इसी लोकसभा में ही राममंदिर का निर्माण हुआ। धारा तीन सौ सत्तर हटी। इसी लोकसभा में संकल्प पत्र बनाए गए। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र को साकार करने कदम बढ़ा लिया है। विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन ने संबोधित करते हुए कहा कि दो महीने पहले हमारी सरकार नहीं थी। आज हम सरकार में बैठे हैं। आज हम सत्ता में पहुंचे हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चुना है और सरकार बनाया है। हमारी सरकार के द्वारा पिछले पांच साल के कार्यकाल में जो समस्या रही उसे दो महीने में खत्म करने का प्रयास किया गया। स्व विद्यारतन भसीन के रहते भाजपा को 65 हजार मतों से लीड मिली थी। हम आस्वस्त करते हैं कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से एक लाख से ज्यादा की लीड देंगे और दुर्ग लोकसभा में कोई सांसद होगा तो विजय बघेल ही होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री तुलसी साहू, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा स्वीटी कौशिक, वरिष्ठ नेता शंकर लाल देवांगन, बिजेंद्र सिंह संयोजक वैशाली नगर विधानसभा विजय सिंह, सहसंयोजक, कन्हैया सोनी, सुपेला मंडल अध्यक्ष रुपराम साहू, वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, केम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित वैशाली नगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button