देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी है, तो हम सब को सांसद विजय बघेल को भारी मतों से जिताना है- जेपी नड्डा
सभा में हजारों की भीड़भाड़ रही गरजें दिग्गज नेता

छत्तीसगढ़/भिलाई । लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार कर रहे है। आज इस दौरान खुर्सीपार में जन सभा का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा,सांसद प्रत्याशी विजय बघेल और विधायक समेत बीजेपी तामाम दिग्गज नेता रहे।
इस दौरान जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विजय बघेल को लोकसभा चुनाव जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना। भारत वर्ष को विश्व गुरु बनाने, राष्ट्र के निर्माण के लिए। भारत को विश्व के शिखर पर ले जाने के लिए विजय बघेल को जिताना जरूरी है। 


आप सब ने पिछली बार जब विजय बघेल को जिताया था तब देश मे 3 तलाक जो पाकिस्तान लागू नहीं है। जो बंगला देश और कई मुस्लिम देशों में लागू नहीं था। लेकिन हमारे यहाँ वर्षो से यह कुप्रथा चली आ रही थी। किसी मे हिम्मत नहीं थी कि इस कुप्रथा को बंद करे, चर्चा भी नहीं करते थे। लेकिन जैसे ही हमारे मोदी जी प्रधानमंत्री बने उन्होने इस कुप्रथा से मुस्लिम बहनों को आजादी दिलाई। आगे उन्होंने कहा कि आप लोगों ने 2019 में विजय बघेल को जिताया और उसका परिणाम यह हुआ कि मोदी जी ने भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण की योजना को आगे बढ़ाया और भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनवाकर हमारे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की। आज कोई भी गांव ऐसा नहीं है जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जुड़ा ना हो। महिलाओं को चूल्हे के धुआ और बीमारी से बचाने रसोई गैस सिलेंडर और कनेक्शन दिए। 

कोई भी परिवार बेघर ना हो इसके लिए 4 करोड़ पक्की मकान बनवाये और आप सभी इस बार फिर से सांसद विजय बघेल को जीतकर दिल्ली भेजेंगे तो मोदी जी ने वादा किया है। इस 5 साल में 3 करोड़ मकान गरीबो के लिए बनाएंगे। नीति आयोग बोलता है जो 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे थे उन्हें मोदी जी ने गरीबी रेखा से ऊपर उठा दिया। जेपी नड्डा जी ने खुले मंच से पूरे दुर्ग लोकसभा के मतदाताओं को सम्बोधित कर सभी ने अनुरोध किया कि वे सभी भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल को एक बार फिर से सांसद बनाएं, पिछली बार की तरह उन्हें इस बार भी भारी मतों से जिताएं। जिस तरह से आप सभी नारा लगा रहे है इस बार 400 पर और एक बार फिर मोदी सरकार । मोदी जी को पीएम बनाना है तो सबसे पहले सांसद विजय बघेल को जिताना होगा। ये वही आप सब के प्रिय सांसद है, जिन्होंने महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सुदृढ़ा के लिए महतारी बंधन योजना का निर्माण किया और इन्हीं के प्रयासों से आज महतरीय वंदन योजना के तहत प्रदेश की लाखों महिलाओं को ₹1000 हर महीने दिया जा रहा है। सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि कोरोना काल में जब महामारी फैली हुई थी। लोग मर रहे थे। तब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प देश के लोगों में यह भावना जगाई की हमें इस महामारी से जितना है तो हमें एक जुट होकर,संगठित होकर एक दूसरे की मदद करनी है। भारतीय जनता पार्टी एक-एक घर घर जाकर लोगों की मदद की। आगे सांसद विजय बघेल ने अपने पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी की तारीफ करते हुए कहा कि ये वही कर्मठ और ईमानदार हमारे कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने 2019 में जब लोकसभा चुनाव हुआ था। उससे पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और दुर्ग जिले में चार-चार पांच-पांच मंत्री थे सीएम और गृहमंत्री भी यही के थे। इसके बाद भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने पूरे लगन से मेहनत की और दुर्ग लोकसभा में रिकॉर्ड तोड़ वोट से चुनाव जिताया। इस बार कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं और पूरे इस लोकसभा में एक नया रिकॉर्ड से दुर्ग जिला जीतने की तैयारी है। खुर्सीपार के आईआईटी मैदान में आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में भीडभाड़ रही और लोगों में जबरदस्त माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शैलजा चंद्रकार, नवीन शर्मा, प्रकाश अवस्थी, के राजू पार्षद सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने आभार व्यक्त किया। आयोजित आमसभा में लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, सह प्रभारी राजीव अग्रवाल संयोजक अवधेश चंदेल साथ संयोजक प्रितपाल बेल चंदन विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, पूर्व विधायक रमशिला साहू सावलाराम डहरे जागेश्वर साहू लाभचंद बाफना भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा महेश वर्मा विधानसभा प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू मुकेश शर्मा बृजेश ब्रिजपुरिया रवि शंकर सिंह उषा बारले सुरेंद्र कौशिक प्रेम लाल साहू विजेंद्र सिंह विनोद सिंह क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं आम जनमानस बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
Subscribe to my channel


