ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: अध्यक्ष हटाओ, और cmo हटाओ की नारों से गूंजा जामुल आक्रोश जनता मटका तोड़ किया जंगी प्रदर्शन

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। न. पा.प. जामुल में अध्यक्ष और cmo के मनमानी के खिलाफ कांग्रेसी पार्षद और नगरवाशियों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन घेराव जामुल TI की उपस्थिति में तहसीलदार पटेल को मांग पत्र सौपा है आपको बता दे कि नगर पालिका परिषद जामुल में नपाप अध्यक्ष और नपाप जामुल cmo के मनमानी के खिलाफ आक्रोषित जनता ने उनके ऑडियल रवैया और मनमानी के खिलाफ नपाप जामुल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदो के द्वारा और जामुल के नगर वाशियों ने 12 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया इस दौरान मांग पूरा न होने पर नपाप अध्यक्ष और नपाप cmo को हटाने जाने की मांग की गई। इन मागो को 15 दिन के अंदर पूरा नही किया गया। तो इसे भी बड़ा जनादोलन किया जायेगा जिसके जिम्मेदार पालिका प्रशासन जिला प्रशाशन होगा

*आंदोलन के प्रमुख मांगे*

*1. पेय जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था को सुधारा जाय*
*2. अवैध प्लाटिंग अवैध भवन निर्माण पर तत्काल रोक लगाने कार्यवाही हो*
*3. वार्ड 3 में सौन्दर्य करण के नाम 17. 50 लाख रूपये की लूट के खिलाफ जांच कर ठेकेदार सबंधित लोगो के ऊपर कार्यवाही हो*
*4. वार्ड 7 में सार्वजनिकर शौचालय में हो रहे भ्रस्टचार के लिए ठेकेदार और संबंधित लोगो के ऊपर कार्यवाही हो*
*5. प्रधानमंत्री अवास के सभी जमा आवेदन की पास होने की सूची सुचना पटल पर चस्पा हो साथ सबंधित पार्षद की सूची प्रदान करें*
*6. वार्ड 8 भगवती चौक में रुके चेकर टाइल्स के कार्यो को तत्काल पूरा करें*
*7. निकाय के सभी तालाबों का सफाई और जल भराव का व्यवस्था किया जाये*
*8. निकाय के सभी सार्वजनिक शौचालय की सफाई और मुलभुत व्यवस्था बनाया जाये*
*9. मुख्य मार्ग नंदनी रोड से संतोषी चौक होते हुए रावण भाठा यादव लकड़ी टाल लेवर केम्प तक रोड नव निर्माण किया जाये*

*10. बढ़ती दुर्घटना को देखते हुए शिवपुरी मुख्य मार्ग में सुरड़ूंग तक स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाये*

*11. समस्त 20 वार्डो में जीन घरो को पट्टा नही मिला है उन मकानों का सर्वे करा कर पट्टा प्रदान किया जाये*
*12 वार्ड 10 में 11लाख एवं 8लाख रूपये के रुके हुवे आरसीसी रोड के कार्य को तत्काल पूरा करें*

इस मौके पर धरना प्रदर्शन में नपा उपाध्यक्ष सुनीता चेंनेवार,पूर्व नपा अध्यक्ष एवं वार्ड 4 पार्षद सरोजनी चंद्राकर पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड 10 पार्षद रामप्यारी वर्मा वार्ड 6 पार्षद संजय देशलहरे वार्ड 7 पार्षद अश्वनी साहू वार्ड 17 पार्षद दुर्गा वैष्णव पूर्व सभा पति युवराज वैष्णव पूर्व विधायक प्रतिनिधि लेखराम साहू भगत सिंग महामंत्री कांग्रेस मीनू ताम्रकार, द्रोपती साहू छाया पार्षद सुमन वर्मा प्रमिला साहू विनय साहू ललिता पटेल अभिषेक शर्मा जनक साहू गोपी वर्मा चंद्रशेखर राहुल पाल शर्मा लक्की बंछोर दूषयंत ठाकुर भूपेंद्र कुलेश्वर साहू आनंद भंडारकर साथ ही मानव अधिकार संगठन से संतोष दास सरस् बरमन दीपक मण्डावी टी के साहू संजय साहू ओमप्रकाश साहू एवं समस्त समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं समस्त नगर वाशी रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button