ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा योग दिवस मनाया

कासगंज/न्यौली। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा मिर्जापुर स्थित सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देशन में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनेक अभ्यास के साथ साथ पद्मासन, उत्थित पद्मासन, पश्चिमोत्तासन, पाद हस्तासन, भुजंगासन, सूर्यनमस्कार आसन, मंडूक आसन, समकोण आसन, नौकासन, ताड़ासन, धनुरासन, सेतुबंध आसन सहित कपाल भाती, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, उज्जायी, भ्रामरी आदि प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर शिविर में प्रमुख रूप से कार्यक्रम के प्रवासी जिला पंचायत सदस्य डॉ0 विक्रम राजपूत, कार्यक्रम संयोजक अभय प्रताप सोलंकी, सहसंयोजक ओम सिंह सागर, ब्रह्मानन्द सोलंकी,मण्डल महामंत्री सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष विक्की बघेल, शक्तिकेंद्र संयोजक दुष्यन्त चौहान, राजकुमार कश्यप, कर्मवीर सोलंकी,हिम्मत सिंह, बूथ अध्यक्ष रमन दिवाकर,बॉबी बघेल, शिवम चौहान, सुरजीत सोलंकी, रामकिशोर साहू साहू आदि रहे।

Related Articles

Back to top button