ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में 78 वें स्वतन्त्रता दिवस की रही धूम, बच्चों ने देश भक्ति के साथ बिखेरे संस्कृति के रंग

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में स्वतन्त्रता दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण व सास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान प्रभात फेरी भी निकाली गई। कस्बा के भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन चांद अली खान एवं ईओ विनोद जोशी ने, बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में अध्यक्ष दरवेश फौजी एवं प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी एवं कोषाध्यक्ष राकेश पाराशर ने, कोमल प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक तामेस्वर अग्रवाल, अध्यक्ष विपन बिहारी एवं प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी ने, मक्खन लाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक अर्चना गर्ग संग प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने, राजवती विद्या मंदिर में विधायक हरिओम वर्मा एवं प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने, आरवीडी कंप्यूटर एजुकेशन प्वाइंट अम्बेडकर नगर में चेयरमैन चांद अली खान एवं डायरेक्टर राजीव कुमार सर ने, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज जसूपूरा में सुखवीर सिंह सोलंकी व राजबहादुर सिंह ने, एस एन पब्लिक स्कूल में विधायक हरिओम वर्मा संग प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत ने, मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में शिवसिंह वर्मा एवं प्रबंधक डाॅ जयप्रकाश राजपूत ने, कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी चंचल सिरोही एवं कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल सिंह ने, प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डाॅ सन्दीप राजपूत ने, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख उर्मिला प्रताप सिंह ने, फूलवती देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला गुलरिया में प्रेमपाल सिंह एवं प्रबंधक बृजेश वर्मा ने, निर्मला देवी इंटर कॉलेज में धीरज गुप्ता ने, उमा सर्वेश पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक परन्तप सोलंकी ने, प्रथामिक विद्यालय विकोरा में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेद वर्मा ने, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स कार्यालय में मनोज गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के बलिदान को याद किया

Deepak

Related Articles

Back to top button