भिलाई: कैंप मंडल में सदस्यता अभियान की विशेष कार्यशाला बैठक संपन्न
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान 2024 के तहत सदस्यता अभियान की कार्यशाला पार्षद कार्यालय गौरव पथ संतोषी पारा केम्प 2 भिलाई के केम्प मण्डल में सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई। कैम्प मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी पप्पू यादव ने कहा कि हम सदस्यता अभियान को उत्सव त्योहारों के रूप में मनाया जाएगा कैम्प मंडल में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएंगे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम उपकार तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाना है जहां हमको जीतना चुनाव में मत मिले हैं उससे ज्यादा सदस्यों को बनाना है 1 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी भाजपा की सदस्यता बनाया जाएगा 2 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह जी भाजपा सदस्य बनाएंगे 3 सितंबर को जिला स्तर पर 4 सितंबर को मंडल स्तर पर बनाए जाएंगे। सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने कहा कि सभी कि सदस्यता शुन्य कर दी गई है केन्द्रीय नेतृत्व ने 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया 1 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भाजपा सदस्यता अभियान चलेगा। भाजपा कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि 4 सितंबर को जलेबी चौक में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास शाम 4 बजे केम्प मण्डल की सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी पुर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेन्द्र साहु ने कहा कि 2014 में हम लोगों ने सवा लाख सदस्य बनाएं थे हम जो सदस्य बनाएंगे पांच साल के लिए इसकी जानकारी दिल्ली तक की रहेगी आपकी इस सदस्यता आई डी के सदस्यता कोड़ से केम्प मण्डल के कार्यकर्ता ने विस्तार से जानकारी ली। आभार व्यक्त किया कैंप मंडल महामंत्री तरुण सिंह ने किया इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेन्द्र साहु भाजपा उपाध्यक्ष राम उपकार तिवारी कैंप मंडल प्रभारी संतोष मोर्या त्रिलोचन सिंह पप्पू यादव जलंधर सिंह तरुण सिंह रमाकांत ठाकुर धर्मेन्द्र पाण्डेय संजय जायसवाल शैलेजा राजु एन धनराजू भोला साहु विनोद चेलक राजकुमार जायसवाल संजय सिंह सोहन देवांगन शिवकुमार साहु तरुण देवांगन नासिर भाई सहित सभी मोर्चों प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Subscribe to my channel


