ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: विजयी छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में विगत 5 सितम्बर को श्रीजी ज्योतिष संस्थान सोरों द्वारा आयोजित कराई गई मानस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में तय समय में सर्वाधिक चौपाइयों का सस्वर वाचन कर कक्षा सात की छात्रा तान्या सोलंकी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया वहीं कक्षा आठ की छात्रा कृति चौहान ने द्वितीय एवम कक्षा सात की छात्रा कृति मिश्रा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। आयोजकों ने प्रथम विजेता को 2100 रुपए नकद, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवम सुन्दर काण्ड की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया वही द्वितीय विजेता को 1100 रुपए नकद ,ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवम सुन्दरकाण्ड की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया जबकि तृतीय विजेता को रुपए 500 नकद, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवम सुन्दरकाण्ड की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जी ज्योतिष संस्थान के संचालक प्रशांत कृष्ण शास्त्री, सोनू भारद्वाज एवम विद्यालय संचालक मनोज चौहान व शिवानी चौहान ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, मां शारदे एवम रामचरित मानस के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए भागवताचार्य प्रशांत कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सुखद जीवन जीने के लिए रामचरित मानस का पाठ प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए एवम उसका अनुसरण अपने जीवन में करे। सोनू भारद्वाज ने इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए विद्यालय प्रबंधतंत्र की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने सभी से रामचरित मानस का अपने जीवन में अनुसरण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ0 राजीव बरबारिया, विकास शर्मा, वैभव भारद्वाज, कौशल राजपूत, विशाल सोलंकी, विशाखा मौर्य, विकास मौर्य,हिमांशु तिवारी, आरती चौहान, लवली सोलंकी, वंशिका राघव, नीतू मौर्य, प्रशाली तोमर, निदा, मुस्कान, योग्या चौहान, दीपिका तोमर, नव्या तोमर, सारिका सोलंकी, अतुल यादव आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button