ब्रेकिंग न्यूज़
निर्वाचन कार्यक्रम स्थल त्रुटिपूर्ण जारी होने से प्रक्रिया स्थगित
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश/कासगंज। जिला गाना सहकारी विकास समिति न्यौली की प्रबंध कमेटी की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित हो गई है। निर्वाचन के लिए घोषित कार्यक्रम में लिपिकीय त्रुटि के कारण यह प्रक्रिया स्थगित की गई है। सोमवार को जारी आदेश में निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडे की ओर से पत्र में कहा गया है कि जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी जनपद कासगंज के पत्र द्वारा अवगत कराया गया की जिला गन्ना सहकारी विकास समिति का निर्वाचन होना था जिसके निर्वाचन के लिए आयोग के आदेश के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के स्थान पर लेप किया त्रुटि बस कार्यक्रम चीनी मिल समितियां के निर्वाचन के लिए प्रकाशित प्रसारित हो गया। आदेश में कहा गया है कि, ऐसी स्थिति में समिति का निर्वाचन कराया जाना कठिन है एवं समिति के निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित किया जाना आवश्यक है।
Subscribe to my channel


