भिलाई:राजराजेश्वरी मंदिर में छत्तीसगढ़ शासन के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पहुचें जहाँ दया सिंह के साथ किया महाभिषेक,दया सिंह के निमंत्रण पर पहुचें थें -कोशिक
दीपक कुमार। छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: भिलाई के राजराजेश्वरी मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपनी पत्नी सुरुज कौशिक साथ बेटे डॉ. देवेंद्र कौशिक पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ महाभिषेक किया।
इस दौरान कान्हा महाराज के नेतृत्व में पंडितों ने पूजा अर्चना की गई। रूद्रा महाभिषेक 101 किलो दूध और पंचामृत के साथ अभिषेक किया गया। आप को बता दे कि बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के निमंत्रण पर भिलाई पावर हाउस राजराजेश्वरी मंदिर में धरमलाल कौशिक ने परिवार के साथ पहुंचे जहां उन्होंने रूद्राभिषेक किया।
छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होनें को भगवान वरूण देव से कामना की। प्रदेश के जिलों में सूखा जैसी स्थिति बनी हुई है। यज्ञ में अच्छी बारिश के लिए भी आहुति दी। कार्यक्रम के दौरान धरमलाल कौशिक के साथ समिति के अध्यक्ष दया सिंह भी बैठे।
पत्रकारों से वार्ता करतें हुए नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा छत्तीसगढ़ में सूखे की स्थिति बनी हुई है। सरकार को पत्र लिखा है।प्रेदेश में कई इलाकों को सूखा घोषित कर राहत देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करतें हुए कहा कि देश की मोदी सरकार किसानों के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार सिर्फ वाहवाही लूट रही है। प्रदेश में किसान त्रस्त हैं। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने समिति के अध्यक्ष दया सिंह की खूब तारीफ की। ऐसे आयोजन के लिए दया और समिति टीम बधाई के पात्र है। इस मौके पर पार्षद रिकेश सेन वीणा चंद्राकर सरिता बघेल संजय सिंह गिरजा बंछोर लक्ष्मी साहू ईश्वरी नेताम शकुंतला साहू बिजेंद्र मिश्रा राकेश प्रसाद कामदेव कर्मकार दिलीप शर्मा रॉकी साहू तुशांत वर्मा प्रकाश सिंह रवि सिंह राजपूत देवेंद्र यादव प्रशांत कुमार हेमनारायण सिंह गौरव विनोद गुप्ता नंदू गुप्ता अनीता मिश्रा सहित सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


