ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई सेक्टर-7 दशहरा मैदान गणेश पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर थीम बनी आकर्षण का केंद्र 

दीपक तोमर। विषेश संवाददाता

भिलाई। गणेश चतुर्थी महोत्सव का तीसरा दिन सेक्टर-7 दशहरा मैदान स्थित गणेश पंडाल में आस्था और भक्ति के रंगों से सराबोर रहा। सुबह से ही पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शंख-घंटियों की गूंज और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पंडाल की भव्य सजावट और आकर्षक झांकियाँ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दर्शन के लिए पहुंचे भक्त झांकियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो उठे, वहीं बच्चों ने उत्साहपूर्वक थीम का आनंद लिया। पूरे परिसर में भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक उल्लास का अनूठा संगम दिखाई दिया। युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में भी कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें भक्ति संगीत, विशेष झांकियाँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फूड स्टॉल भी लगाया गया है, जहाँ विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध हैं। समिति अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे परिवार सहित पधारकर बप्पा के दर्शन करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Deepak

Related Articles

Back to top button