ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में 14 सितंबर को सिक्ख–पंजाबी विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला

विद्यार्थियों को काउंसिलिंग से भविष्य का निर्णय लेने में होगी आसानी

भिलाई। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और कोलंबिया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 14 सितंबर को भिलाई सिविक सेंटर स्थित प्रगति भवन (बीएसपी ऑफिसर्स एसोसियेशन हाल, नगर प्रशासन भवन के पास) में सिक्ख और पंजाबी विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में दुर्ग संभाग के कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध कैरियर सलाहकार डॉ. अजीत वरवंडकर और नवदीप कौर छाबड़ा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बाम्बरा और दुर्ग संभाग प्रभारी सी.एस. बाजवा ने बताया कि कार्यशाला में विद्यार्थियों को कैरियर विकल्पों की जानकारी, उच्च शिक्षा से जुड़े अवसर, निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास, परीक्षा में तनावमुक्त रहने के उपाय और लक्ष्य निर्धारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही विद्यार्थियों और उनके पालकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। संभागीय स्तर पर आयोजित इस कार्यशाला में दुर्ग-भिलाई, दल्ली राजहरा, राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा और डोंगरगढ़ से लगभग 100 विद्यार्थी शामिल होंगे। इच्छुक विद्यार्थी संपर्क हेतु सरदार सी.एस. बाजवा (मोबाइल नंबर – 9424209005) से जुड़ सकते हैं। गौरतलब है कि जनवरी 2018 में गठित छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन शिक्षा, चिकित्सा और पारिवारिक परामर्श के क्षेत्र में सक्रिय है तथा “सरबत दा भला” के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। संस्था ने इससे पूर्व रायपुर में भी स्कूली विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया था। इस मौके पर सरदार जी.एस. बॉम्बरा – संयोजक, सरदार एच.एस. धींगरा – अध्यक्ष, प्रो. (डा.) बी.एस. छाबड़ा अध्यक्ष एजुकेशन कमेटी, सरदार बी.एस. सलूजा – सचिव, सरदार एच.एस. हुरा – सचिव, कोलंबिया ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, रायपुर रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button