ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में समाजहित कार्यों के लिए जुटने का आह्वान

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज /न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर मानपुर नगरिया में मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मंत्री एवं मंडल प्रवासी रविन्द्र ब्रह्मचारी, मुख्य वक्ता जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ तथा अन्य अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता कृष्णकांत वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समाजहित में सदैव समर्पित भाव से कार्य करता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत होगी, जो गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान रक्तदान शिविर सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि रविन्द्र ब्रह्मचारी ने कहा कि 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी इसी पखवाड़े के अंतर्गत मनाई जाएगी, जिसमें प्रत्येक बूथ पर “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का संकल्प लिया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण से जुटने का आह्वान किया। संचालन मण्डल महामंत्री राजकुमार कश्यप ने किया। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के संयोजक अतुल सोलंकी, सह संयोजक जितेन्द्र मौर्य, वरिष्ठ नेता ब्रह्मानंद सोलंकी, अभय प्रताप सोलंकी, रवि चोपड़ा, राजकुमार यादव, वीरेश लोनिया, किशोर चौहान, रामू सोलंकी, अनिल उपाध्याय, विपिन चौहान, स्वदेश यादव, दुष्यन्त चौहान, सत्यवीर कश्यप, मोहित गौर, सौदान कश्यप, हिम्मत सिंह राजपूत, सतेन्द्र राजपूत, संदीप कश्यप, हेमराज मौर्य, प्रेमराज मौर्य, योगेन्द्र बघेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button