भिलाई में धूमधाम से मनेगा अतुल पर्वत का जन्मदिन, पदयात्रा, सुंदरकांड और भजन से गूंजेगा माहौल
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। भिलाई कैन दो पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश के युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत का जन्मदिन इस बार 14 सितंबर को बड़े ही भव्य और भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहरवासियों के लिए विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। आयोजन की शुरुआत सेक्टर 9 चौक से हनुमान मंदिर तक होने वाली पदयात्रा से होगी। यात्रा छोटी अवश्य होगी, लेकिन उसकी भव्यता और श्रद्धा में कोई कमी नहीं रहेगी। इसके उपरांत सुंदरकांड पाठ और संध्या भजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस खास मौके पर देशभर में अध्यात्म और धार्मिक संगीत को नई पहचान दिलाने वाले विश्वविख्यात पंडित श्री रसराज महाराज विशेष रूप से शामिल होंगे। हाल ही में उन्होंने गुजरात के जामनगर से द्वारकाधीश तक निकली भव्य पदयात्रा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिसमें अनंत अंबानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। समिति के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने कहा कि “यह आयोजन केवल मेरा जन्मदिन नहीं, बल्कि आस्था और भक्ति का उत्सव है। मेरा प्रयास है कि इसमें हर आमजन सम्मिलित होकर श्रीरामभक्ति और हनुमान जी की कृपा का अनुभव करे।”
Subscribe to my channel


