भिलाई में प्रदेश भाजपा युवा नेता अतुल पर्वत के नेतृत्व में हुआ सुंदरकांड पाठ, रसराज जी महाराज के भव्य कार्यक्रम में 3000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए
अनीता मिश्रा। विशेष संवाददाता

भिलाई। भिलाई में प्रदेश भाजपा युवा नेता अतुल पर्वत के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विश्व प्रसिद्ध सुंदरकांड पाठ वाचक रसराज जी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सेक्टर-9 स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर में 500 ब्राह्मणों के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और युवाओं को नशे से दूर कर हनुमान भक्ति से जोड़ना रहा। सुंदरकांड पाठ के इस विशेष आयोजन में 3000 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। रसराज जी महाराज इसके बाद अतुल पर्वत के निवास पहुंचे, जहां जन्मदिन अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में 3000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता एवं विशिष्टजन मौजूद रहे, जिनमें सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, दुर्ग नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारें, समाजसेवी इंदरजीत सिंह (छोटू जी), दुर्ग महापौर अलका जी और भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुष्पोतम देवांगन शामिल रहे। साथ ही बिग बॉस फेम डॉली बिंद्रा, टीवी अभिनेता अनुराग शर्मा और वायरल भाभी हेमा शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर शुभकामनाएं दीं।0देशभर से भी कई बड़े नेताओं ने अतुल पर्वत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इनमें छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल रहे, जिन्होंने टेलीफोन पर शुभकामनाएं भेजीं।अतुल पर्वत ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि भिलाई में आगे भी जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर समाज सेवा और धार्मिक जागरूकता की अलख जगाई जाएगी।यह आयोजन भक्ति, एकता और समाज सेवा का अनूठा संगम बनकर श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय यादगार साबित हुआ।
Subscribe to my channel


