ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: काजू का डिब्बा बैग में दबाकर भागी महिला, 20 दिन में दूसरी बार चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज। बिलराम गेट स्थित एक किराना दुकान में ड्राईफ्रूट्स की चोरी का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि महिला ने 20 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को महिला दुकान पर पहुंची और पहले किशमिश मांगी, दुकानदार के मना करने पर उसने एक किलो चीनी की मांग की। जैसे ही दुकानदार के पिता चीनी लेने अंदर गए, महिला ने मौका पाकर काजू का डिब्बा अपने बैग में रख लिया और वहां से फरार हो गई। पहली बार चोरी के समय दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। लेकिन घटना के बाद दुकानदार ने कैमरा लगवाया। यही कैमरा अब महिला की करतूत को कैद कर चुका है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला काजू का डिब्बा बैग में रखती है और फिर बड़ी चालाकी से दुकान से बाहर निकल जाती है।

Deepak

Related Articles

Back to top button