भिलाई में नवरात्रि महापर्व की तैयारियाँ तेज, दया सिंह ने दिया विशेष आमंत्रण
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। नवरात्रि महापर्व के अवसर पर खुर्सीपार में आयोजित होने वाले भव्य आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें विशेष आमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की रूपरेखा साझा की और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। इसी क्रम में दया सिंह ने दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग, जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसपी विजय अग्रवाल से भी भेंट की और उन्हें नवरात्रि उत्सव में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया।गौरतलब है कि दया सिंह हर वर्ष नवरात्रि पर्व को विशेष भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उनके नेतृत्व में खुर्सीपार में प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल स्थापित होता है। यहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर दया सिंह ने कहा कि “नवरात्रि भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, भक्ति और सेवा की भावना को सुदृढ़ करता है।” उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
Subscribe to my channel


