भिलाई में नवरात्रि पर सजा “ड्रैगन थीम”का भव्य दुर्गा पंडाल
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। नवरात्रि पर्व के अवसर पर इस वर्ष युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल अपने 30वें दशहरा पर्व का आयोजन भव्यता और उल्लास के साथ करने जा रहा है। समिति की खास पहचान यह है कि यह हर वर्ष लगातार तीनों प्रमुख पर्व — श्री गणेश उत्सव, श्री दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व — बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न कराती आ रही है। इस बार दुर्गा पंडाल का मुख्य आकर्षण होगा “ड्रैगन थीम”। पंडाल को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, जिसमें चलित ड्रैगन की छोटी-बड़ी झांकियाँ, रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित सजावट, पहाड़ और जंगल की अद्भुत झांकी तथा उसके बीच बैठा हुआ विशाल ड्रैगन श्रद्धालुओं और दर्शकों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा। वहीं, 13 फीट ऊँची माँ दुर्गा की विशाल प्रतिमा आस्था और भव्यता का अद्भुत दर्शन कराएगी। समिति ने दर्शकों की सुविधा के लिए भोजन स्टॉल, मेले, झूलों की व्यवस्था के साथ-साथ निःशुल्क पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। पत्रकार वार्ता में समिति ने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे परिवार सहित इस अद्वितीय पंडाल एवं आयोजन का हिस्सा बनें और आस्था, संस्कृति एवं उत्सव का यह अनोखा संगम अनुभव करें। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू, महासचिव जी. अमर उपाध्याय, प्रकाश राव, रविन्द्र सिंह, ब्रह्मा नायडू, राजनारायण सिंह, रमेश कुहिकर, सुदीपधर दीवान, मरिया दास, प्रीतम साहू, तुलसी राव, वेणु गोपाल, बी. प्रसाद, सचिव बी. पद्मनाभम, जे.पी. राजू, वेंकट केसव, टी. शंकर, बृजेश कुमार, टी. शिवा, प्रसंगी राव, भूपेन्द्र बंजारे, देवेंद्र कुमार, सह सचिव आदित्य गवले, हिमांशु साहू, प्रवीण साहू समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


