ब्रेकिंग न्यूज़

राम दरबार थीम पर सजा भिलाई का भव्य दुर्गा पंडाल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अनीता मिश्रा। विशेष संवाददाता

भिलाई। नवरात्र पर्व के अवसर पर भिलाई के ढांचा भवन कुरूद में इस बार राम दरबार थीम पर आधारित भव्य दुर्गा पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल के भीतर रामलीला से जुड़ी चलित झांकियों को बड़े ही मनमोहक ढंग से सजाया गया है, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। राम दरबार थीम का आनंद लेने के बाद श्रद्धालु मां दुर्गा के भव्य दरबार में पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस थीम ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ आध्यात्मिक प्रेरणा भी दी है। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आर.के. तिवारी ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से प्रेरित होकर इस थीम का विचार कई साल पहले ही मन में आया था, जो अब साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम केवल सनातन धर्म की मूल भावना पर आधारित है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को यह संदेश देना है कि हिंदू धर्म और सनातन परंपरा क्या है और उसके मूल्यों को समझना क्यों जरूरी है।

Related Articles

Back to top button