भाजपा भिलाई-03 मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। भाजपा भिलाई-03 मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंडल के 53 बूथों में से 37 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए गए थे, जिनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। जयंती समारोह की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके विचारों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में चाय एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री प्रेम लाल साहू, भिलाई-03 मंडल प्रभारी श्रीमती उपासना साहू, मंडल अध्यक्ष श्री वरुण यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीता साहू, सुषमा जेठानी पुखराज जैन महामंत्री श्याम सुंदर जायसवाल, रवि नाहर, सांसद प्रतिनिधि श्री विपिन चंद्राकर, श्रीमती कांतिकुमारी सिंह, प्रेमलता चंद्राकर, ज्ञानदास मानिकपुरी, पार्षद कुसुमलता चंद्राकर, तुलसी ध्रुव, मोनेस गौतम, बल्लू कुरे, तोरन सोनी, साजन माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और समाजसेवा तथा संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।