ब्रेकिंग न्यूज़

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर इंटर कॉलेज में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित

दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दीपक कुमार न्यौली। एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अंत्योदय के प्रवर्तक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज अलादीनपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिशरण लाल शर्मा ने की। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय दरिद्र नारायण के प्रवर्तक थे और आज की केंद्र व राज्य सरकार उनके विचारों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने पं. उपाध्याय के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए छात्रों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।संगोष्ठी का संचालन मंडल मीडिया प्रभारी राजकुमार यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कॉलेज परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। साथ ही अतिथियों एवं कॉलेज स्टाफ द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, आईटी सेल संयोजक वीरेश लोनिया, शक्तिकेंद्र संयोजक किशोर चौहान व गुड्डू प्रजापति, बूथ अध्यक्ष अरुणेश ठाकुर, दयाशंकर राम, शालिनी आर्य, उमेश कुमार, अंकित वर्मा, संजय कुमार, प्रवेन्द्र सहित विद्यालय परिवार व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button