ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने किया दर्शन

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। नवरात्र पर्व पर खुर्सीपार स्थित बोल बम सेवा समिति की ओर से इस बार प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल बनाया गया है। नगर निगम भिलाई के उपनेता प्रतिपक्ष एवं समिति के संस्थापक दया सिंह की पहल पर स्थापित इस पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान है।
शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा जी, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन जी, मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी Durg माता रानी के दरबार पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और शाम की सभा में शामिल होकर महाप्रसाद का भी आनंद लिया। जय माता दी 🙏पंडाल में विशेष रूप से उन भक्तों के लिए सुविधा की गई है जो पैदल यात्रा कर मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़ के दर्शन करने जाते हैं। यहां भोजन, ठहरने और अन्य आवश्यक प्रबंध उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button